गया जंक्शन पर नौ घंटे चला मेगा ब्लॉक, रेलवे लाइन की हुई मरम्मत, परिचालन सामान्य

Updated:
विज्ञापन
गया रेलवे स्टेशन की सांकेतिक फोटो

गया रेलवे स्टेशन की सांकेतिक फोटो

गया जंक्शन पर रेलवे ट्रैक के रखरखाव के लिए मंगलवार को नौ घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया. इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने गहन जांच और आवश्यक मरम्मत का कार्य किया. बारिश के बावजूद, सभी ट्रेनों का संचालन सुचारू रहा.

विज्ञापन

Gaya ji News : गया रेलवे स्टेशन के हावड़ा एंड के समीप मंगलवार को रेलवे ट्रैक के रखरखाव और मरम्मत कार्य के लिए सुबह 8:50 बजे से शाम 5:50 बजे तक नौ घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया. इस दौरान इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने रेलवे लाइन की गहन जांच करते हुए आवश्यक मरम्मत और अनुरक्षण का कार्य किया. रेल अधिकारियों के अनुसार मेगा ब्लॉक का उद्देश्य ट्रैक को सुरक्षित और बेहतर स्थिति में बनाए रखना था, ताकि रेल परिचालन सुचारु और सुरक्षित बना रहे. इस दौरान ट्रैक की तकनीकी जांच के साथ आवश्यक स्थानों पर मरम्मत का कार्य भी किया गया.

ब्लॉक के बावजूद ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं

रेल प्रशासन ने मेगा ब्लॉक की अवधि के दौरान परिचालन की पूर्व योजना तैयार की थी. इसके कारण किसी भी ट्रेन के परिचालन पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा और सभी ट्रेनों का संचालन निर्धारित व्यवस्था के अनुसार होता रहा. यात्रियों को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा. अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर इस तरह के मेगा ब्लॉक लेकर ट्रैक की गुणवत्ता बनाए रखी जाती है, जिससे रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

बारिश से प्रभावित हो रहा कार्य, छोटे-छोटे ब्लॉक लेकर चल रहा काम

कंस्ट्रक्शन विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि लगातार बारिश के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है. ऐसे में दो से तीन घंटे के मेगा ब्लॉक लेकर चरणबद्ध तरीके से कार्य कराया जा रहा है, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जा सकें. उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण और निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है.


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन