गयाजी: नियामतपुर में अखंड कीर्तन का भक्तिमय समापन, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कलश यात्रा के दौरान ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
नीमचक बथानी प्रखंड के नियामतपुर गांव में 24 घंटे का अखंड कीर्तन भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ और भक्ति, श्रद्धा व उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसने सामाजिक सौहार्द को भी मजबूत किया.
Gayaji News : नीमचक बथानी प्रखंड के नियामतपुर गांव स्थित देवी स्थान में आयोजित 24 घंटे का अखंड कीर्तन मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के माहौल में संपन्न हो गया. कार्यक्रम की शुरुआत पैमर नदी से निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश लेकर गाजे-बाजे और 'जय माता दी' के उद्घोष के साथ देवी स्थान तक यात्रा निकाली.
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुआ अखंड कीर्तन
देवी स्थान पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ, जो लगातार 24 घंटे तक चलता रहा. इस दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और देर रात तक श्रद्धालु भजनों एवं कीर्तन का आनंद लेते रहे.
भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
मंगलवार को विधिवत पूजा और आरती के साथ अखंड कीर्तन का समापन हुआ. इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में नियामतपुर समेत आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला.
धार्मिक आयोजनों से बढ़ता है सामाजिक सौहार्द
आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में आध्यात्मिक वातावरण के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं. कार्यक्रम की सफलता पर ग्रामीणों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया.
ग्रामीणों का रहा सराहनीय सहयोग
आयोजन को सफल बनाने में शिवरतन यादव, दिलीप कुमार रजक, विद्यानंदन वर्मा, रणजीत कुमार, ज्योति, प्रदीप विश्वकर्मा, शैलेन्द्र कुमार, विनोद वियोगी, रामानुज कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र पासवान, उपेंद्र यादव, जितेंद्र चौधरी, गोपी दास, भोला मिस्त्री, अजित पंडित सहित पूरे गांव के लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए