शेरघाटी चोरी कांड में गिरफ्तार बदमाश मध्यप्रदेश का निकला, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज

Updated:
विज्ञापन
दिन में फेरी, रात में सेंधमारी <bha>;</bha> मध्यप्रदेश का बदमाश निकला शेरघाटी चोरी गिरोह का सदस्यदिन में फेरी, रात में सेंधमारी<bha>;</bha> मध्यप्रदेश का बदमाश निकला शेरघाटी चोरी गिरोह का सदस्य

शेरघाटी में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बीच पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के रहने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है, जो गिरोह के साथ मिलकर दिन में घरों की रेकी करता और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Gaya ji News : शेरघाटी शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के मामले में गिरफ्तार बदमाश की पहचान मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सांची थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगांव निवासी बाड़े बाबू मोंगिया के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य दिन में फेरी लगाकर बंद घरों की रेकी करते थे और रात में संगठित होकर सेंधमारी की वारदात को अंजाम देते थे.

दिन में रेकी, रात में सेंधमारी करता था गिरोह, सामान बरामद नहीं

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. हालांकि अब तक चोरी का कोई सामान बरामद नहीं हो सका है. न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं में शामिल गिरोह के सदस्य शेरघाटी में विभिन्न स्थानों पर तंबू लगाकर रह रहे थे और वहीं से वारदातों को अंजाम देते थे.

जानिए पूरा मामाल, 20-25 दिनों में कई बड़ी चोरी की घटनाओं से दहशत

गौरतलब है कि 19 जुलाई की रात महुआटांड़ मोहल्ले में चोरी के प्रयास के दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस की सतर्कता से आधा दर्जन से अधिक बदमाशों के गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया था, जबकि अन्य फरार हो गए थे. पिछले 20-25 दिनों में नई बाजार और आसपास के इलाकों में कई बड़ी चोरी की घटनाएं हुई हैं. 4 जुलाई को अर्जुन प्रसाद गुप्ता और वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता के घरों से करीब 25 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी हुई थी. 17 जुलाई को किशोर कुमार गुप्ता के घर से करीब सात लाख रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था. इसी दिन घुज्जी गांव में राजेंद्र यादव के घर लोगों को बंधक बनाकर करीब पांच लाख रुपये के आभूषण लूट लिए गए थे. इससे पहले नूतन नगर निवासी रवि सिंह के घर में भी चोरी हुई थी. इन मामलों में अब तक चोरी का सामान बरामद नहीं हो सका है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. साथ ही कई घरों में खिड़की और दरवाजे तोड़कर चोरी के प्रयास की भी जांच की जा रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन