ePaper

गया जंक्शन पर आरपीएफ ने फतेहपुर के तीन बच्चे का किया रेस्क्यू

Updated at : 10 Oct 2025 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
गया जंक्शन पर आरपीएफ ने फतेहपुर के तीन बच्चे का किया रेस्क्यू

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को तीन बच्चे का गया रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किया.

विज्ञापन

गया जी. ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को तीन बच्चे का गया रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किया. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि सब इंस्पेक्टर जावेद इकबाल के साथ सहायक अवर निरीक्षक राम सेवक, मो खुर्शीद खां व जवान संतोष कुमार सिंह, आलोक कुमार सक्सेना, मुकेश कुमार, विकास कुमार व अन्य जवानों के सहयोग से अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर के पास तीन बच्चों को बैठा हुआ देखा गया. संदेह होने पर तीनों बच्चों से पूछताछ की गयी. बच्चों ने बताया कि वह फतेहपुर थाने क्षेत्र के रहनेवाले हैं. बच्चों ने बताया कि अपने मां-पिता को बिना बताये घर से भाग कर घूमने के लिए निकले थे और भटक कर यहां आ गये है. तीनों बच्चों को सहज महसूस कराते हुए आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया. किसी तरह के अनहोनी या तस्कर का शिकार न हो जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन