गया स्टेशन पर बीमार यात्री की आरपीएफ ने की मदद, भर्ती कराया

Updated:
विज्ञापन
गया स्टेशन पर बीमार यात्री की आरपीएफ ने की मदद, भर्ती कराया

ऑपरेशन सेवा के तहत गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर आरपीएफ की टीम ने बीमार यात्री अजय सिंह (60 वर्ष), निवासी राजगीर, नालंदा की मदद की.

विज्ञापन

गया जी. ऑपरेशन सेवा के तहत गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर आरपीएफ की टीम ने बीमार यात्री अजय सिंह (60 वर्ष), निवासी राजगीर, नालंदा की मदद की. अचानक कमर दर्द की शिकायत के बाद यात्री फुट ओवरब्रिज के नीचे बीमार हालत में मिला. आरपीएफ ने व्हीलचेयर की मदद से यात्री को रेलवे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर निरूपा कुमारी ने प्राथमिक इलाज किया. बाद में एंबुलेंस से मगध मेडिकल भेजा गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि यात्रियों की मदद के लिए अभियान चलाया जा रहा है. अब यात्री की स्थिति पहले से बेहतर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन