ePaper

32 साल से फरार वारंटी को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

Updated at : 08 Oct 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
32 साल से फरार वारंटी को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

आरपीएफ की टीम ने बुधवार को 32 साल से फरार चल रहे वारंटी महेंद्र पासी उर्फ नन्हका को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

गया जी. आरपीएफ की टीम ने बुधवार को 32 साल से फरार चल रहे वारंटी महेंद्र पासी उर्फ नन्हका को गिरफ्तार किया. वह कोतवाली थाना क्षेत्र का रहनेवाला है और लंबे समय तक न्यायालय में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराता था. पुराने निवास स्थान को बदलकर छद्म वेश में चाकंद के पास रहने लगा था. रेलवे न्यायालय ने उसके खिलाफ लाल वारंट जारी किया था. डीडीयू मंडल के सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर दिया. न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन