सामाजिक न्याय परिचर्चा में शामिल हुए राजद कार्यकर्ता

Updated at : 10 May 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक न्याय परिचर्चा में शामिल हुए राजद कार्यकर्ता

राजद गया महानगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में गया शहर विधानसभा वार्ड नंबर 11 स्थित मैरिज हॉल में नियर संजय गांधी महिला कॉलेज बैरागी सामाजिक न्याय परिचर्चा की गयी.

विज्ञापन

गया. राजद गया महानगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में गया शहर विधानसभा वार्ड नंबर 11 स्थित मैरिज हॉल में नियर संजय गांधी महिला कॉलेज बैरागी सामाजिक न्याय परिचर्चा की गयी. इसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, विधायक राजवंशी महतो, विधान परिषद के सदस्य उर्मिला ठाकुर, पूर्व विधायक उदय मांझी, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन शामिल हुए. इस दौरान वक्ताओं ने सामाजिक न्याय पर चर्चा की और तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारों से लोगों को अवगत कराया. इस मौके पर युवा राजद के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमशाद खान उर्फ कैफ खान, राजद जिलाध्यक्ष निजाम भाई, प्रधान महासचिव विजय सिंह चंद्रवंशी, नालंदा के पूर्व प्रत्याशी अशोक आजाद व इंजीनियर सोमेश चंद्र, सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन