ePaper

रोटरी क्लब गया की बैठक में नेत्र जांच शिविर और सामाजिक कार्यों की समीक्षा

Updated at : 12 Jul 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
रोटरी क्लब गया की बैठक में नेत्र जांच शिविर और सामाजिक कार्यों की समीक्षा

रोटरी क्लब के संयुक्त बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक रोटरी भवन भट्टबिगहा में रोटेरियन सुबोध प्रसाद की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गान के साथ आयोजित हुई.

विज्ञापन

गया जी. रोटरी क्लब के संयुक्त बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक रोटरी भवन भट्टबिगहा में रोटेरियन सुबोध प्रसाद की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गान के साथ आयोजित हुई. बैठक में पूर्व कार्यवाही की पुष्टि और रोटेरियन मनीष देव द्वारा पूरे सत्र का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. सत्र 24-25 के सचिव रोटेरियन विकास सुजुआर ने किये गये कार्यों की जानकारी दी, वहीं सत्र 25-26 के अध्यक्ष रोटेरियन नीरज वर्मा ने पहली जुलाई से अब तक के कार्यों का विवरण दिया. इस सत्र में दुर्गास्थान पटावटोली, माहुरी मंडल, सेकेंडरी डीपीएस स्कूल, रोटरी डीएवी स्कूल और अनुग्रह कन्या उच्च विद्यालय समेत कई स्थानों पर नेत्र जांच शिविर आयोजित कर सैकड़ों लोगों की जांच की गयी. रोटेरियन नीरज वर्मा ने बताया कि नेत्र जांच शिविर पूरे माह चलेगा. 13 जुलाई को सहेली सेंटर की प्रशिक्षित बच्चियों को सर्टिफिकेट का वितरण ऊषा डालमिया और इनरव्हील की अध्यक्ष दुर्वा सहाय द्वारा किया जायेगा, जिसका समन्वय रोटेरियन गीता अग्रवाल करेंगी. बैठक में रोटेरियन प्रदीप अग्रवाल, राम भदानी, अंकित, राहुल नवादिया, डॉ फहद सिद्दीकी, गोपाल गुप्ता, नीरज गुप्ता, धीरज वर्मा, राहुल दत्ता समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन