गया जी : रेड क्रॉस सोसाइटी में दंत रोगियों के इलाज की सुविधा शुरू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
दंतरोग शिविर में मौजूद विस अध्यक्ष व अन्य  | Prabhat Khabar Network

दंतरोग शिविर में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network

गया जी की रेड क्रॉस सोसाइटी में अब दंत चिकित्सा सेवा का शुभारंभ हो गया है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने फीता काटकर इस नई सुविधा का उद्घाटन किया. यह सेवा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को बाजार दर से काफी कम शुल्क पर उपलब्ध होगी.

विज्ञापन

रेड क्रॉस एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो विश्व भर में हर तरह की आपदा, दुर्घटना, चिकित्सा सेवा सहित मानव सेवा के अनेक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है. जिले में भी काफी दिनों से सभी लोगों के सहयोग से विभिन्न सेवाएं प्रदान की जा रही है.

स्वास्थ्य जांच और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सेवाओं को और अधिक विस्तार दिया जाए, ताकि इसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर रहे लोगों तक सुलभ रूप से पहुंच सके. उक्त बातें विस अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने रेड क्रॉस में दंत चिकित्सा सेवा का उद्घाटन करते हुए शुक्रवार को कहीं.

उन्होंने कहा कि पहले से यहां कई तरह के मरीजों को इलाज की सुविधा दी जा रही है, अब दांत के रोगियों को भी इलाज की सुविधा दिए जाने के चलते नया अध्याय यहां से जुड़ गया है.

रेड क्रॉस द्वारा दी जाने वाली अन्य सुविधाएं

चेयरमैन उपेंद्र नारायण सिंह के दिशा-निर्देश में सारी व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन डॉ. राम सरेख सिंह ने किया. उन्होंने सभी आगंतुकों का स्वागत किया. प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. कौशलेंद्र प्रताप ने रेड क्रॉस की ओर से किए गए काम के बारे में विस्तार से बताया.

उन्होंने कहा कि यहां नियमित टीकाकरण, फिजियोथेरेपी, पैथोलॉजी, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, एंबुलेंस सेवा, मुक्ति रथ, शव वाहन, कल्याण भवन, विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार व ब्लड सेंटर के अतिरिक्त अब दंत चिकित्सा के अंतर्गत विभिन्न सेवाएं भी बाजार दर से काफी कम शुल्क पर उपलब्ध होंगी. दंत चिकित्सक डॉ. तृषा कुमारी प्रतिदिन 10 बजे से दोपहर दो बजे तक विभिन्न सेवाएं देंगी.

संचालन और धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. तनवीर उस्मानी व धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. कौशलेंद्र प्रताप ने किया.

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग

इस मौके पर कोषाध्यक्ष श्री बिजेंद्र सिंह, प्रबंधन समिति के सदस्य विपेंद्र अग्रवाल, अमरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा, डॉ. अंबुज कुमार, डॉ. राम नरेंद्र प्रसाद, डॉ. आदित्य तिवारी, डॉ. इकबाल, डॉ. जेडएच खान, गौरव कुमार, राम कुमार मेहता, संजय कुमार, रामबरन यादव, रौशन कुमार, अनु कुमारी व रणजीत कुमार आदि मौजूद थे.

Also Read : गया जी के शिवभक्त ने बनाई 30 फीट लंबी, डेढ़ क्विंटल वजनी कांवर, 30 बार डाक बम बनकर जा चुके हैं देवघर


विज्ञापन
Jitendra Mishra

लेखक के बारे में

By Jitendra Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन