गया जी : गुरुआ के नए बीईओ डॉ. जयशंकर सिंह का स्वागत, रंजीत कुमार को भावभीनी विदाई

समारोह में मौजूद नये व पुराने बीईओ | Prabhat Khabar Network
गया जी के गुरुआ प्रखंड में नवनियुक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. जयशंकर सिंह का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर स्थानांतरित बीईओ रंजीत कुमार को शिक्षकों ने स्मृति-चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी.
गया जी के गुरुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय में शुक्रवार को नवनियुक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह कल्याण पदाधिकारी डॉ. जयशंकर सिंह के स्वागत एवं स्थानांतरित बीइओ रंजीत कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश राम ने की. मंच संचालन संजय कुमार ने किया, जबकि स्वागत भाषण प्रधानाध्यापक श्याम किशोर प्रसाद ने दिया.
सम्मान और प्रभार का हस्तांतरण
समारोह में शिक्षकों ने डॉ. जयशंकर सिंह का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. वहीं, रंजीत कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई.
इस दौरान उन्होंने संपूर्ण प्रभार नए बीईओ को सौंप दिया. उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि उनके कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की गईं.
गणमान्य शिक्षकों और कर्मियों की उपस्थिति
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार वर्मा, संजीव कुमार, पूर्व बीआरपी भोला दास, पूनम देवी, पवन कुमार सहित प्रखंड के कई प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के कर्मी मौजूद रहे. कार्यक्रम का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ.
Also Read : गया जी के शेरघाटी में चोर होने के शक में किशोर की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में, गांव में तनाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










