Gaya News : लोक अदालत में 8.60 करोड़ रुपये के समझौता राशि की वसूली

Updated at : 10 May 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News :  लोक अदालत में 8.60 करोड़ रुपये के समझौता राशि की वसूली

Gaya News : वर्ष 2025 के द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय गया एवं शेरघाटी में किया गया.

विज्ञापन

गया. वर्ष 2025 के द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय गया एवं शेरघाटी में किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया मदन किशोर कौशिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार दास के देख रेख में हुआ. इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश ने बताया कि एकमात्र यही तरीका है जिसमें दोनों की विजय होती है. दोनों पक्ष जीतते हैं. दोनों में सद्भावना बना हुआ रहता है. इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कुल 22 बेंच बनाए गए थे 20 बेंच गया में 2 बेंच शेरघाटी में बनाया गया था. इसमें कुल वादों की संख्या तीन हजार रही. समझौता राशि 8,60,66,940, बिजली के मामले 1081, समझौता राशि 3,54,43,634, क्रिमिनल कंपाउंडेबल 1,198 समझौता राशि 3,14,350,मोटर वाहन दुर्घटना के मामले 23, समझौता राशि 2,15,00,000, बैंक के मामले 693 समझौता राशि 2,53,31,871, चेक बाउंस के मामले पांच, समझौता राशि 34,77,085,निष्पादन किया गया. इस सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी हादी अकरम, प्रतुल कुमार ,विकास कुमार, हारून रसीद ,उदय कुमार ,दीपक कुमार सिन्हा ,अनिल कुमार, पारा लीगल वॉलिंटियर, मनोज कुमार ,रोहित कुमार, परमानंद सिंह, हीरालाल ,जुल्फिकार अंसारी ,संतोष कुमार , संजय कुमार चौधरी उपस्थित थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन