भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किये गये राजेश पांडेय

Updated:
विज्ञापन
भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किये गये राजेश पांडेय

यह पुरस्कार तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के हाथों दिया गया

विज्ञापन

गया जी. हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय को सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए दिल्ली स्थित एक होटल में भारत गौरव फाउंडेशन नयी दिल्ली की ओर से भारत गौरव युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के हाथों दिया गया है. यहां फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि श्री पांडेय को यह पुरस्कार प्रारंभिक दिनों में पत्रकारिता के माध्यम से समाजसेवा व उसके बाद सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज में बेहतर कार्य करने तथा युवा राजनीतिज्ञ के रूप में बेहतर कार्य करने के लिए दिया गया है. जीवन काल का एक महत्वपूर्ण समय 1999 से लेकर 2014 तक युवा पत्रकार के रूप में समाज की सेवा की. उसके साथ ही 2003 से संपूर्ण साक्षरता अभियान से जुड़कर अक्षरों को साक्षर बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायी है. 2015 से राजनीति से जुड़े और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर में बेहतर प्रदर्शन करते हुए आज पार्टी के प्रधान महासचिव के रूप में पार्टी के सेवा कर रहे हैं. इन्हीं उपलब्धियां के लिए उन्हें यह पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन