बोधगया में सफाईकर्मियों को दिये गये रेनकोट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Aug 2024 6:31 PM

विज्ञापन

बारिश से बचाव के लिए नगर पर्षद के सफाईकर्मियों को शुक्रवार को रेनकोट का वितरण किया गया.

विज्ञापन

बोधगया

. बारिश से बचाव के लिए नगर पर्षद के सफाईकर्मियों को शुक्रवार को रेनकोट का वितरण किया गया. नगर पर्षद की अध्यक्ष ललिता देवी, कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद सहित अन्य पार्षदों की मौजूदगी में कार्यालय परिसर में रेनकोट का वितरण किया गया. इस अवसर पर सफाईकर्मियों से कहा कि रेनकोट देने का मुख्य मकसद है कि बारिश के वक्त भी वार्डों में सफाई कार्य प्रभावित नहीं हो सके. सभी सफाईकर्मी समय से अपनी ड्यूटी पर आएं व अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें. इओ ने बताया कि बारिश में सफाई कार्य काफी प्रभावित होता है. ऐसे में सभी सफाईकर्मी, सुपरवाइजर व चालक को रेनकोट दिया जा रहा है. पहले दिन 50 से अधिक सफाईकर्मियों को रेनकोट दिये गये. उन्होंने कहा कि अब रेनकोट पहनकर सफाईकर्मी अपना-अपना काम कर सकेंगे. सफाईकर्मियों के लिए जो जरूरी सुविधाएं होंगी उसे मुहैया कराया जायेगा. इओ ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि शहर को साफ-स्वच्छ बनाने में नगर पर्षद का सहयोग करें. मौके पर अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय कुमार मांझी, जितेंद्र यादव, पार्षद मेघझर सिंह, गौतम कुमार गुप्ता, ऋतुराज, विजय कुमार, पूर्व पार्षद मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन