दिल्ली में ड्यूटी के दौरान गया जी के युवक की मौत, गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
गुरुआ के युवक की दिल्ली में मौत

अंतिम संस्कार में जुटे ग्रामीणों की तस्वीर

Gaya Ji News : दिल्ली में नौकरी कर रहे गया जी के अशोक यादव की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. रविवार सुबह जब उनका शव पैतृक गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गुरुआ थाना क्षेत्र के फुलसाथर गांव निवासी दशरथ यादव के 25 वर्षीय पुत्र अशोक यादव की दिल्ली में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. रविवार सुबह जैसे ही उनका शव पैतृक गांव फुलसाथर पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे.

ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

भाजपा के जिला महामंत्री अनिल कुमार यादव ने बताया कि अशोक यादव दिल्ली की एक जींस परिधान बनाने वाली कंपनी में कार्यरत थे. गुरुवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनके पेट में तेज दर्द उठा. सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

पत्नी और तीन छोटे बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं. पति की असामयिक मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं बच्चों और अन्य परिजनों का भी दुख से बुरा हाल है. इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

मोरहर नदी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

रविवार को मोरहर नदी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ अशोक यादव का अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और शुभचिंतक शामिल हुए तथा नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

इस दुखद घटना पर भाजपा नेता एवं अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी, राजद नेता बालगोविंद यादव, रघुनंदन यादव, अरुण यादव तथा दिलीप यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

Also Read : बिपार्ड में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम : उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, विधायकों ने विधायिका के प्रति जवाबदेही तय करने का लिया संकल्प



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन