पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया जंक्शन पर सीपीआर देने के बाद भी नहीं बच सकी जान

Updated:
विज्ञापन
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में यात्री की बिगड़ी तबियत, प्लेटफॉर्म पर मौत, रेलकर्मी ने दिया सीपीआर

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस. (फाइल इमेज). प्रभात खबर

आनंद विहार-पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में एक यात्री की दुखद मौत हो गई. गया जंक्शन पर CPR देकर जान बचाने की कोशिश की गई, लेकिन नाकाम रहे. यात्री की पहचान उसके आईडी कार्ड से की जा रही है.

विज्ञापन

Purushottam Express Passenger Death : आनंद विहार-पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की मौत शनिवार को हो गई. यात्री की पहचान इसके पॉकेट से मिले एक आईडी कार्ड के आधार पर की गई है. रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शिव कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है. परिजन या मृतक के किसी परिचित के आने का इंतजार किया जा रहा है.

बताया गया कि कंट्रोल से सूचना मिलने के बाद गया जंक्शन पर ऑन ड्यूटी आउटडोर पीए संजीत कुमार ने गया रेल अनुमंडल अस्पताल को इसकी सूचना दी कि एक यात्री की तबीयत खराब है.

गया जंक्शन पर ट्रेन रुकने पर की गई बचाने की कोशिश

ट्रेन जब 12:38 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 02 पर रुकी, तो यात्रियों एवं आरपीएफ की मदद से यात्री को गार्ड ब्रेक से सटे जनरल कोच संख्या 240275 से बाहर निकालकर प्लेटफॉर्म पर उतारा गया.

पीए संजीत सिंह ने यात्री की जान बचाने के लिए सीपीआर दिया, लेकिन चिकित्सक डॉ. रवि शंकर पांडेय ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस कारण ट्रेन करीब 12 मिनट देर से खुली. रेलवे सूत्रों ने बताया कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 12:55 मिनट में गया जंक्शन से खुली.

पहचान और मूल निवास की जानकारी

रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पास से मिले एक आईडी कार्ड के अनुसार उसका नाम फ्रांसिस है. उम्र करीब 31 वर्ष के आसपास है. आईडी कार्ड बेंगलुरु की एक कंपनी द्वारा जारी किया गया बताया गया है.

पुलिस द्वारा परिजनों की तलाश और जांच

रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पास से बरामद मोबाइल के नंबर पर बात की गई, तो मृतक ओडिशा का रहने वाला बताया जा रहा है.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन