गया जी : शेरघाटी में सड़क किनारे खड़ी हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
चेरकीडीह से हीरो स्प्लेंडर बाइक की चोरी, केस दर्ज

चोरी की सांकेतिक तस्वीर

शेरघाटी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव से लक्ष्मी दास की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई. सड़क किनारे बाइक खड़ी करने के बाद वह गायब हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन

गया जी जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी लक्ष्मी दास की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित ने शेरघाटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है.

तबीयत बिगड़ने पर सड़क किनारे खड़ी की थी बाइक

थाने में दिए आवेदन में लक्ष्मी दास ने बताया कि चेरकीडीह के पास सुधीर कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इस कारण उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर (ब्लैक कलर) मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर दी और सुधीर कुमार पास में लेटकर आराम करने लगे.

उन्होंने मुझे टेलीफोन किया, उसके बाद हम वहां पहुंचे. जब उनकी तबीयत थोड़ी ठीक हुई, तो कुछ देर बाद जब वे वापस बाइक के पास पहुंचे, तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी. हमलोगों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला.

पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू

शिकायत मिलने के बाद शेरघाटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बाइक चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ संभावित सुरागों के आधार पर छानबीन में जुटी हुई है.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन