वजीरगंज प्रखंड का नीति आयोग की रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन, देश में 20वां व बिहार में मिला तीसरा स्थान

Updated:
विज्ञापन
नीति आयोग की रैंकिंग में वजीरगंज प्रखंड का शानदार प्रदर्शन, देश में 20वां व बिहार में तीसरा स्थान

नीति आयोग की ताजा रैंकिंग में वजीरगंज प्रखंड ने देश भर में 20वां और बिहार में तीसरा स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. प्रखंड के बीडीओ ने सभी विभागों के बेहतर समन्वय और समर्पित प्रयासों को इस सफलता का श्रेय दिया है.

विज्ञापन

नीति आयोग की मार्च 2026 तिमाही रैंकिंग में वजीरगंज प्रखंड ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर में 20वां तथा बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. राज्य स्तर पर मधेपुरा जिले का चौसा प्रखंड पहले और सीवान जिले का आंदर प्रखंड दूसरे स्थान पर रहा. बीडीओ प्रभाकर सिंह ने इस सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए इसका श्रेय प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मियों और उनके बेहतर समन्वय को दिया.

उन्होंने बाल विकास परियोजना, शिक्षा, पंचायत राज, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन तथा स्वच्छता से जुड़े सभी अधिकारियों और मैदानी कर्मियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षकों, कृषि एवं पशुपालन कर्मियों की मेहनत से यह उपलब्धि संभव हो सकी.

उन्होंने आकांक्षी प्रखंड फेलो मनमोहन के योगदान की भी विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि विभिन्न संकेतकों की नियमित निगरानी, आंकड़ों का व्यवस्थित संकलन तथा तकनीकी सहयोग ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने विश्वास जताया कि इसी तरह सभी विभाग मिलकर कार्य करते रहे तो आने वाली तिमाहियों में वजीरगंज प्रखंड देश के शीर्ष पांच प्रखंडों में अपनी जगह बनाने में सफल होगा.


विज्ञापन
Amrendra Kumar

लेखक के बारे में

By Amrendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन