Gaya news : अपर मुख्य सचिव पहुंचे गया, खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का लिया जायजा

Published by : PANCHDEV KUMAR Updated At : 23 Apr 2025 11:12 PM

विज्ञापन

जिलास्तरीय पदाधिकारियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक

विज्ञापन

गया. खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर ने बिपार्ड के सभागार में आयुक्त मगध प्रमंडल डॉ सफीना व सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल सहित जिलास्तरीय पदाधिकारियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक का मुख्य उद्देश्य खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन को सुनिश्चित करना था. अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यह आयोजन बिहार के लिए गर्व की बात है, क्योंकि पहली बार राज्य में इस स्तर का खेल महाकुंभ हो रहा है. सरकार खिलाड़ियों, सपोर्टिंग स्टाफ, दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था को लेकर हर संभव कदम उठा रही है. इस बैठक में खिलाड़ियों के रहने, खाने-पीने, आवागमन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया. अपर मुख्य सचिव ने कैटरिंग मेनू को फिक्स रखने, भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिया. जिला परिवहन अधिकारी को पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और खिलाड़ियों के भ्रमण के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने को कहा गया. सिटी एसपी को दर्शकों के लिए पार्किंग, ड्रॉप गेट और फ्रिस्किंग पॉइंट चिन्हित करने के निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस आयोजन से बिहार और गया जिले की ब्रांडिंग होगी, जिसके लिए जिला प्रशासन व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहा है. इस बैठक में अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन