धनगाई पुलिस ने हत्याकांड के आरोपितों के घर चिपकाये इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन
धनगाई पुलिस ने हत्याकांड के आरोपितों के घर चिपकाये इश्तेहार

धनगाई थाने की पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाया है.

विज्ञापन

बाराचट्टी. धनगाई थाने की पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाया है. थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि लहुवरी गांव के रहनेवाले प्रमोद यादव व संजय यादव के अलावा आमुखाप गांव के रहनेवाले गौतम यादव के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया. सभी लोग हत्या के एक मामले में फरार चल रहे हैं. इनके खिलाफ न्यायालय से आदेश मिलने के बाद कार्रवाई की गयी है. इधर, मोहनपुर पुलिस ने एक मामले में धरहरा गांव से वीरेंद्र सिंह व गुड़ियामा गांव से अरुण कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसकी सूचना थाना प्रभारी संजय कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन