मारपीट के मामले में दो लोगों को पुलिस ने भेजा जेल
Published by :ROHIT KUMAR SINGH
Published at :23 May 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन

शेरघाटी थाने की पुलिस ने गाली गलौज व मारपीट के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
विज्ञापन
शेरघाटी.
शेरघाटी थाने की पुलिस ने गाली गलौज व मारपीट के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानेदार अजीत कुमार ने बताया कि कुशा गांव से आनंद कुमार व नंदकिशोर यादव को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के खिलाफ चार मार्च 2025 को घर पर चढ़कर गाली-गलौज करने और लाठी डंडे व रड से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर देने का आरोप में केस दर्ज किया गया था. घटना के बाद दोनों पुलिस से भागे फिर रहे थे. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




