ePaper

बांकेबाजार से गायब लड़की को पुलिस ने किया बरामद

Updated at : 08 May 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
बांकेबाजार से गायब लड़की को पुलिस ने किया बरामद

बांकेबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है. लड़की को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

विज्ञापन

शेरघाटी. बांकेबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है. लड़की को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. बांकेबाजार थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारी सोनू कुमार मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के समक्ष लड़की का 164 का बयान दर्ज किया गया. लड़की ने अपने माता-पिता के साथ घर जाने की इच्छा जतायी. इसके बाद पुलिस ने कोर्ट ने उसे अपने घर भेज दिया. उन्होंने कहा कि पिछले महीने 11 अप्रैल को बांकेबाजार थाने में युवती के अपहरण की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज किया था. इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी. जांच में पुलिस को सूचना मिली कि गांव का ही युवक शादी की नीयत से लड़की को भगाकर ले गया है. इसके बाद पुलिस ने लड़के के परिवार वालों के ऊपर दबाव बनाया तब जाकर लड़की थाने में पहुंची फिर उसे कोर्ट के समक्ष लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन