ePaper

वजीरगंज के पावर स्टेशन के पास से दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने उठाया

Updated at : 17 Jun 2024 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
वजीरगंज के पावर स्टेशन के पास से दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने उठाया

फतेहपुर-वजीरगंज सड़क मार्ग के पावर स्टेशन वजीरगंज के पास सोमवार की सुबह पहाड़पुर से ऑटो से वजीरगंज जा रहे दो युवकों को पुलिस ने धर-दबोचा.

विज्ञापन

फतेहपुर. फतेहपुर-वजीरगंज सड़क मार्ग के पावर स्टेशन वजीरगंज के पास सोमवार की सुबह पहाड़पुर से ऑटो से वजीरगंज जा रहे दो युवकों को पुलिस ने धर-दबोचा. वहीं उनके पास रहे दो बड़े-बड़े सूटकेस को भी जब्त कर लिया. दोनों युवकों को किस मामले में पकड़ा गया है. इस बारे में गया पुलिस को कोई जानकारी नहीं है. वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि संभवत दूसरे राज्य की पुलिस के द्वारा दोनों को उठाया गया है. हालांकि उन्हें भी पूरी बात की जानकारी नहीं है. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से दो युवक पहाड़पुर स्टेशन पर उतरे उसके बाद वहां ऑटो में सवार हुए. उनके पास दो बड़े-बड़े सूटकेस थे. हालांकि, ऑटो चालक ने बताया कि सूटकेस का वजन काफी कम था. चालक ने बताया कि जैसे ही वह वजीरगंज पावर स्टेशन के पास पहुंचा, पीछे से ओवरटेक करते हुए प्रशासन की दो गाड़ी मौके पर पहुंची. दोनों युवकों को अपने कब्जे में लेकर हाथ बांध दिये. दल में शामिल रहे सभी लोग सादे लिबास में थे. दल के सदस्यों ने चालक से सिर्फ इतना पूछा कि उसे किराया मिला है या नहीं, उसके बाद दोनों युवकों को अपने साथ लेकर चले गये

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन