शराब की तीन भट्ठियों को पुलिस ने किया ध्वस्त
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 20 Apr 2025 7:08 PM
रोशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के अम्बाखार जंगल में संचालित तीन शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है.
बांकेबाजार. रोशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के अम्बाखार जंगल में संचालित तीन शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि थाना क्षेत्र के अम्बाखार गांव के जंगली क्षेत्र में संचालित तीन शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है. वहीं, चार ड्राम में फुलाये जा रहे जावा महुआ को नष्ट किया गया है. उन्होंने बताया कि जावा महुआ की मात्रा लगभग 800 लीटर होगी. उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते ही भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गया. हालांकि उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










