ePaper

पुलिस ने शराब भट्ठी को किया ध्वस्त

Updated at : 30 Sep 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने शराब भट्ठी को किया ध्वस्त

सलैया पुलिस व एसएसबी के संयुक्त छापेमारी में एक शराब भट्ठी को ध्वस्त किया है.

विज्ञापन

इमामगंज. सलैया पुलिस व एसएसबी के संयुक्त छापेमारी में एक शराब भट्ठी को ध्वस्त किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के जारी आहर के जंगल में चल रही एक शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया है. इस दौरान 200 लीटर अर्ध निर्मित शराब व उपकरण को नष्ट कर दिया गया है. शराब भट्ठी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. वहीं इमामगंज थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पटेल परसिया गांव के रहनेवाले विशेश्वर साव के घर से 15 लीटर शराब बरामद किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस की आने की भनक लगते ही धंधेबाज फरार हो गये. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन