अंदर बैरागी मुहल्ले में फायरिंग करने के मामले में दो पकड़ाये

Updated:
विज्ञापन
अंदर बैरागी मुहल्ले में फायरिंग करने के मामले में दो पकड़ाये

बैरागी-भुईटोली मुहल्ले में रहनेवाले सोहराय मांझी की पत्नी मुन्नी देवी के घर पर फायरिंग हुई थी

विज्ञापन

गया जी. डेल्हा थाना क्षेत्र के अंदर बैरागी-भुईटोली मुहल्ले में रहनेवाले सोहराय मांझी की पत्नी मुन्नी देवी के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस टीम ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी रविवार को डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया है कि डेल्हा थाने के अंदर बैरागी मुहल्ले के रहनेवाले रघु कुमार दास व छोटू चौधरी उर्फ छोटी को गिरफ्तार किया गया है. इन पर मुन्नी देवी के घर पर फायरिंग करने का आरोप है. उक्त घटना को लेकर 23 मई को डेल्हा थाने में 27 आम्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन