ePaper

गया एयरपोर्ट के रास्ते हेलीकॉप्टर से नवादा जायेंगे पीएम मोदी

Updated at : 06 Apr 2024 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
गया एयरपोर्ट के रास्ते हेलीकॉप्टर से नवादा जायेंगे पीएम मोदी

वादा में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब साढ़े 10 बजे गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से नवादा के लिए उड़ान भरेंगे.

विज्ञापन

बोधगया. नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब साढ़े 10 बजे गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से नवादा के लिए उड़ान भरेंगे. सूचना के मुताबिक नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वापस गया एयरपोर्ट आयेंगे व उसके बाद दोपहर करीब एक बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. इस बीच आइआइएम बोधगया में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का विमान सुबह करीब 11 बजे गया एयरपोर्ट आयेगा. इसके बाद वह सड़क मार्ग से आइआइएम बोधगया जायेंगे. यहां आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वापस करीब दोपहर दो बजे उपराष्ट्रपति गया एयरपोर्ट आयेंगे व प्रस्थान कर जायेंगे. प्रधानमंत्री व उपराष्ट्रपति के गया एयरपोर्ट पर आगमन व प्रस्थान होने तक एयरपोर्ट व आसपास की सुरक्षा काफी सख्त कर दी गयी है. गया-डोभी रोड में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक किसी तरह की गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगी रहेगी. इसके लिए गया से चेरकी होते हुए शेरघाटी के रास्ते आवाजाही की जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन