गोल्ड में निवेश का झांसा देकर महिला से 50 हजार रुपये की साइबर ठगी, जांच में जुटी पुलिस
गुरुआ थाने की तस्वीर
Gaya Ji News : गया जिले में एक महिला गोल्ड में निवेश के नाम पर ₹50 हजार की साइबर ठगी का शिकार हो गई. ठगों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर यह ठगी की. पुलिस अब साइबर अपराधियों की तलाश में जुटी है.
Gaya Ji News : गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के रघुनाथ खाप गांव निवासी दीपक कुमार की पत्नी मिक्की कुमारी साइबर ठगी का शिकार हो गईं. साइबर अपराधियों ने गोल्ड में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उनसे 50 हजार रुपये की ठगी कर ली. घटना के बाद पीड़िता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए गुरुआ थाना को भी मामले की जानकारी दी है.
आपके शहर में
निवेश पर अधिक मुनाफे का दिया था लालच
पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि ठगों ने गोल्ड में निवेश करने पर अधिक लाभ मिलने का प्रलोभन दिया. उनकी बातों में आकर उन्होंने ऑनलाइन 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए. रकम भेजने के बाद जब उन्होंने संबंधित लोगों से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका जवाब आना बंद हो गया. इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हो चुकी है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस साइबर ठगों तक पहुंचने के लिए उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है.
लोगों से सतर्क रहने की अपील
थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर ऑनलाइन रुपये का लेन-देन न करें. किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जानकारी और प्रामाणिकता की पुष्टि अवश्य करें. उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता बरतकर साइबर अपराध से बचा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए