गया जी में पुलिस की वर्दी पहनकर कर रहा था शराब तस्करी, 258 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बेहरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर पकड़ा फर्जी जवान, कार के डिक्की से बरामद 240 लीटर बीयर व 18 लीटर विदेशी शराब.

शराब के साथ फर्जी जवान गिरफ्तार

Gaya Ji News : बेहरा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक फर्जी पुलिस जवान सहित दो तस्करों को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. कार की डिक्की से 240 लीटर बीयर और 18 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गुप्त सूचना के आधार पर बेहरा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक फर्जी पुलिस जवान सहित दो युवकों को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 240 लीटर बीयर और 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

कार की डिक्की से बरामद हुई भारी मात्रा में शराब

बेहरा थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि थाना गेट के समीप गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान झारखंड के हंटरगंज की ओर से आ रही एक किआ कंपनी की कार को जांच के लिए रोका गया. कार की अगली सीट पर पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति बैठा था. पूछताछ के दौरान उसके जवाब संदिग्ध लगे. इसके बाद जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिक्की से 240 लीटर बीयर और 18 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.

नालंदा और पटना के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

प्राथमिक जांच में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के दरियाचक निवासी रौशन कुमार तथा पटना जिले के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित मिठापुर बस स्टैंड निवासी रोहन कुमार आर्य के रूप में हुई है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बेहरा थाना कांड संख्या 122/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 205 और 318(4) के तहत नामजद किया गया है.

शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास से बरामद शराब की मात्रा यह संकेत देती है कि वे किसी संगठित शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं. जांच के दौरान वाहन से संबंधित दस्तावेज भी संदिग्ध पाए गए हैं.

गठित की गई जांच टीम

पूरे मामले की गहन जांच के लिए उपनिरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है. पुलिस शराब तस्करी नेटवर्क, वाहन के स्वामित्व और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. जल्द ही मामले में अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

Also Read : गया जी में 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष को 7 घंटे बाद सकुशल निकाला, NDRF-SDRF के सफल रेस्क्यू से गांव में खुशी



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन