हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस में हार्ट अटैक से यात्री की हुई मौत

गाड़ी संख्या 12321 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस से सफर करनेवाले एक यात्री की मौत हार्ट अटैक से हो गयी है. उसकी पहचान पश्चिम बंगाल के भारतपुर थाना क्षेत्र रहनेवाले बबलू सातबानी शेख के रूप में की गयी है.
गया. गाड़ी संख्या 12321 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस से सफर करनेवाले एक यात्री की मौत हार्ट अटैक से हो गयी है. उसकी पहचान पश्चिम बंगाल के भारतपुर थाना क्षेत्र रहनेवाले बबलू सातबानी शेख के रूप में की गयी है. वह हावड़ा से कल्याण रेलवे स्टेशन का सफर कर रहे थे. इसी दौरान गया रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले बाथरूम में गये. कुछ देरी के बाद बाथरूम से निकले और सीट पर जाने के बाद मौत हो गयी. आसपास में बैठे रेलयात्रियों ने इसकी सूचना रेल थाने को दी. सूचना मिलते ही रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्��े में लिया. रेल पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










