गया जी : आमस के बिशनपुर में मकान पर गिरा ठनका, छत क्षतिग्रस्त; टीवी-फ्रिज समेत कई उपकरण जले

Updated:
विज्ञापन
आमस में मकान की छत पर गिरा ठनका,बाल-बाल बचे लोग

सांकेतिक तस्वीर

गया जी के आमस प्रखंड के बिशनपुर गांव में वीरेंद्र साव के घर पर अचानक ठनका गिरने से अफरातफरी मच गई. इस हादसे में मकान की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घर में रखे कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जल गए.

विज्ञापन

Gaya Ji News : आमस थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में बीती रात वीरेंद्र साव के मकान पर ठनका (वज्रपात) गिरने से अचानक अफरातफरी मच गयी. ठनका गिरने से एक ओर जहां मकान की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है, वहीं दूसरी ओर घर में रखे तमाम इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जलकर खराब हो गये हैं.

गृहस्वामी वीरेंद्र साव ने बताया कि गुरुवार की रात करीब नौ बजे तेज बारिश हो रही थी. उस समय घर के करीब आधे दर्जन लोग घर के ठीक बाहर मौजूद थे और केवल दो महिलाएं घर के अंदर थीं. इसी बीच अचानक मकान की छत पर जोरदार आवाज के साथ ठनका गिरा, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया.

तेज आवाज से सकते में आए लोग, ग्रामीणों की जुटी भारी भीड़

उन्होंने आगे बताया कि ठनका गिरने के बाद कुछ मिनटों तक किसी को कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था. लोग वज्रपात की इतनी तेज आवाज सुनकर पूरी तरह सकते में थे. इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गयी.

वीरेंद्र साव बताते हैं कि जिस रूम में टीवी आदि लगा हुआ था और जहां आमतौर पर घर के सभी सदस्य रोजाना एक जगह बैठा करते थे, ठीक उसी कमरे की छत पर ठनका गिरा है, जिससे छत का वह हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया है.

भगवान की कृपा से टला बड़ा हादसा, टीवी और फ्रिज सहित कई उपकरण जले

उन्होंने राहत की सांस लेते हुए बताया कि यह भगवान का बड़ा करम (कृपा) है कि उस समय उस कमरे के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था, वरना बहुत बड़ा जानी नुकसान हो सकता था. ठनका गिरने के कारण घर में बिजली का पूरा तार जल गया है. इसके साथ ही बिजली के तेज झटके की वजह से टीवी और फ्रिज आदि कई कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान के पूरी तरह खराब होने की खबर है.

Also Read : गया जी में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष को 7 घंटे बाद सकुशल निकाला, NDRF-SDRF के सफल रेस्क्यू से गांव में खुशी


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन