आज से तीन अक्तूबर तक गया से नागपुर के लिए पार्सल बुकिंग ठप

गया से नागपुर के लिए पार्सल सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गयी है. यह रोक एक अक्तूबर से तीन अक्तूबर तक लागू रहेगी.
गया जी. गया से नागपुर के लिए पार्सल सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गयी है. यह रोक एक अक्तूबर से तीन अक्तूबर तक लागू रहेगी. इस अवधि में कोई भी पार्सल या सामान बुकिंग नहीं की जायेगी. यह निर्णय नागपुर में आयोजित होने वाले धर्मचक्र परिवर्तन दिवस के मद्देनजर लिया गया है. आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पार्सल सेवाओं को रोकने का कदम उठाया गया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस अवधि में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष उपाय किये गये हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे प्रशासन द्वारा जारी ताजा जानकारी और अद्यतन देखें. रेलवे की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से ट्रेनों की स्थिति, पार्सल सेवा और अन्य संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




