गांधी जयंती पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
Updated at : 03 Oct 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के बैदा गांव में स्थित गांधी आजाद पब्लिक स्कूल में गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
आमस.
प्रखंड क्षेत्र के बैदा गांव में स्थित गांधी आजाद पब्लिक स्कूल में गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्कूल के प्रधानाध्यापक जहीर अनवर ने बताया कि आमस प्रमुख लड्डन खान मुख्य अतिथि रहे, जबकि मुखिया किशोर मांझी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोदस्सीर आलम, पूर्व उप प्रमुख सियारामराम दास और बड़ौदा बैंक के कैशीयर अजीत कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. अतिथियों, शिक्षकों और छात्राओं ने गांधी जी के जीवन को सत्य, ईमानदारी और सादगी का प्रतीक बताते हुए उनके सिद्धांतों पर आधारित भारत की आजादी की लड़ाई की सराहना की. कुछ शिक्षक और छात्राओं ने गांधी जी से जुड़े गीत प्रस्तुत किये. पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बापू की सुंदर तस्वीर बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर सरपंच पति जाकिर अहमद, स्कूल के संस्थापक मो अली, शिक्षक शकील अहमद, खुर्शीद आलम, अभिषेक कुमार, शाहिद शब्बीर, मज़हर रज़ा, फैसल अली और मो साहिल आदि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




