भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में जैविक खेती पर जोर, गया में किसानों की सिंचाई समस्या पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल विधानसभा अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

गया में भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक रामशिला स्थित जेपी पैलेस में आयोजित हुई. बैठक में किसानों की सिंचाई समस्या, बिजली आपूर्ति और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी गया जिला पूर्वी किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को रामशिला स्थित जेपी पैलेस में जिला अध्यक्ष शंभू यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक का संचालन भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजनंदन प्रसाद गांधी ने किया.

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और वंदे मातरम् के साथ हुआ.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

सिंचाई समस्या और बिजली आपूर्ति पर निर्देश

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इस वर्ष गया जिले में कम वर्षा के कारण धान की रोपनी प्रभावित हुई है. किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न प्रखंडों में समीक्षा बैठकें की गई हैं तथा बिजली विभाग को किसानों के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

जैविक खेती और प्रधानमंत्री के संकल्प का आह्वान

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में किसानों की अहम भूमिका है. किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से उन्होंने गांव-गांव जाकर किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से भूमि की उर्वरता बढ़ती है, बेहतर गुणवत्ता का उत्पादन होता है और किसानों की आय बढ़ाने के नए अवसर मिलते हैं.

संगठन विस्तार और बूथ स्तर को मजबूत करने की चर्चा

बैठक में किसान मोर्चा के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, किसानों की समस्याओं के समाधान और संगठन विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा की गई. किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.

बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता और कार्यकर्ता

मौके पर भाजपा गया पूर्वी जिलाध्यक्ष विजय मांझी सहित दिलीप कुमार, अभिनव प्रताप सिंह, सुमन सौरभ, शिव बच्चन तिवारी, सुनील सिंह, अनिल गुप्ता, लक्ष्मण पांडे, दयानंद चंद्रवंशी, पंकज कुमार, श्याम सिंह व अन्य उपस्थित थे.

Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें


विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन