गया जी में 5 अगस्त को सफाई कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन, एक्टू ने किया ऐलान

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते यूनियन के नेता  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (ऐक्टू) ने 5 अगस्त को गया जी में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में बड़े प्रदर्शन की घोषणा की है. इस आंदोलन में दैनिक, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने और ठेका प्रथा समाप्त करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं.

विज्ञापन

गया जी में ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन जिला कमेटी की बैठक ऐक्टू कार्यालय में अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल प्रसाद ऐक्टू मौजूद थे.

विज्ञापन

ऐक्टू राज्य कमेटी के निर्णय के अनुसार सफाई कर्मचारियों की 30 जुलाई से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में ऐक्टू राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर 5 अगस्त को प्रदर्शन किया जाएगा. यह प्रदर्शन आंबेडकर पार्क से दिन के तीन बजे से निकाला जाएगा.

सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगें और आंदोलन

बैठक को संबोधित करते हुए श्यामलाल प्रसाद ने कहा कि वर्षों से बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार राज्य लोकल बॉडीज एम्प्लॉइज फेडरेशन संयुक्त संघर्ष मोर्चा इन तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है. इसमें दैनिक, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने, ठेका प्रथा को समाप्त करने व स्थायी कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देने आदि प्रमुख मांगें शामिल हैं.

बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता और पदाधिकारी

बैठक में सचिव रामचंद्र प्रसाद, जिला सचिव पवन तिवारी, शिव भजन पासवान, डोमी मिस्त्री, गुलाम सरवर, जितेंद्र आदि मौजूद थे.

Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन