मगध विश्वविद्यालय कर्मचारी 10 अगस्त को मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन, 5 अगस्त से काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम
मगध विश्वविद्यालय की तस्वीर
मगध विश्वविद्यालय के शिक्षक-एवं-शिक्षक-एवं-गैर-शिक्षक कर्मचारी बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय स्वायत्तता समाप्ति अधिनियम 2026 के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं. 5 से 8 अगस्त तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे, और 10 अगस्त को मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा.
मगध विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने प्रेस बयान जारी कर बताया है कि विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में तथा बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ, पटना के आदेशानुसार एवं मगध विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की बैठक में बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित विधेयक, जो कि विश्वविद्यालय स्वायत्तता समाप्ति अधिनियम 2026 है, के विरोध करने की सहमति तथा प्रदेश भर में राज्यव्यापी प्रदर्शन-आंदोलन को लेकर संघर्ष मोर्चा तथा चरणबद्ध कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है.
5 से 8 अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर कार्य निष्पादन
इसके तहत एमयू के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ द्वारा 5 अगस्त से 8 अगस्त तक विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे.
10 अगस्त को एमयू मुख्यालय पर संपूर्ण प्रदर्शन
संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी सीएल लेकर विश्वविद्यालय मुख्यालय पर संपूर्ण प्रदर्शन करेंगे.
11 से 25 अगस्त तक 30 मिनट की नारेबाजी
11 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी अपने कार्यस्थलों पर प्रत्येक कार्य दिवस में 30 मिनट तक नारेबाजी करेंगे.
विद्यार्थियों और अभिभावकों से संवाद
उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रस्तावित विधेयक पर विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ संवाद करेंगे.
Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










