गया जी : वजीरगंज में नाबालिग अपहरण मामले का खुलासा, किशोरी सकुशल बरामद, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

गया जी के वजीरगंज थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया है. मुख्य आरोपी नवलेश मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी जिले के वजीरगंज थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में मुख्य आरोपित कसियाडीह निवासी नवलेश मांझी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि 1 जुलाई को कसियाडीह निवासी शैलेन्द्र मांझी ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की सूचना देते हुए गांव के ही नवलेश मांझी एवं उसके सहयोगियों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

तकनीकी साक्ष्यों और छापेमारी के आधार पर बरामदगी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना और लगातार छापेमारी के आधार पर सोमवार को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया. इसी दौरान मुख्य आरोपित नवलेश मांझी को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

न्यायालय में बयान, बालिका गृह भेजना और अन्य आरोपितों की तलाश

उन्होंने बताया कि बरामद किशोरी का न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद उसे बालिका गृह भेज दिया गया है. वहीं गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें


विज्ञापन
Amrendra Kumar

लेखक के बारे में

By Amrendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन