ePaper

परैया प्लस टू विद्यालय में योग, ध्यान और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Updated at : 12 Jul 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
परैया प्लस टू विद्यालय में योग, ध्यान और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

प्लस टू उच्च विद्यालय परैया में शैक्षणिक सत्र के बाद यूथ व ईको क्लब के विद्यार्थियों के लिए योग, ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष गतिविधियां आयोजित की गयीं.

विज्ञापन

परैया. प्लस टू उच्च विद्यालय परैया में शैक्षणिक सत्र के बाद यूथ व ईको क्लब के विद्यार्थियों के लिए योग, ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष गतिविधियां आयोजित की गयीं. नोडल शिक्षक रविरंजन सिंह ने योग और ध्यान के शारीरिक व मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला, जबकि सत्र का संचालन शिक्षक सूरज प्रसाद सिन्हा ने किया. पेंटिंग प्रतियोगिता में सुपरनोवा ग्रुप की छात्राएं शिवानी सिंह, सरस्वती कुमारी, स्वीटी और अमीषा रानी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया. विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र वरीय शिक्षक प्रभात कुमार केसरी ने प्रदान किये. निर्णायक मंडल में शिक्षक शिवकांत तिवारी, रौशन सिंह, शिक्षिका अर्चना कुमारी और सुनीता शामिल रहीं। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्थानीय अभिभावकों और सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन