ePaper

सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन, शामिल हुईं पूर्व केंद्रीय मंत्री

Updated at : 05 May 2025 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन,  शामिल हुईं पूर्व केंद्रीय मंत्री

गुरुआ बाजार के बाइपास स्थित मैरेज हॉल में सोमवार को राजद के द्वारा विधानसभास्तरीय सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ बाजार के बाइपास स्थित मैरेज हॉल में सोमवार को राजद के द्वारा विधानसभास्तरीय सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ कांति सिंह शामिल हुईं. इस दौरान राजद विधायक विनय कुमार यादव, मुखिया पति सुरेंद्र कुमार यादव आदि के द्वारा अतिथियों का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ कांति सिंह ने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार से लेकर केंद्र तक महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. इसलिए 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बहुमत देकर तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार का सीएम बनाएं. उन्होंने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने व सामाजिक न्याय के तहत लालू प्रसाद यादव की विचार धारा को और मजबूत करने की बात कही. परिचर्चा में राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर व गुरुआ विस क्षेत्र के राजद विधायक विनय कुमार यादव ने तेजस्वी यादव के कम समय के कार्यकाल के उपलब्धि को बताते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो माय बहन मान योजना के तहत पच्चीस सौ, गैस सिलिंडर पांच सौ रुपये व पेंशन पंद्रह सौ रुपये मिलेगा. इसके अलावे फुलवारी शरीफ के पूर्व विधायक अरुण कुमार मांझी, राजद के प्रधान महासचिव अजय कुमार दांगी, जिलाध्यक्ष सुभाष यादव, वरीय नेता उदय कुमार सिंह आदि ने भी विस्तार से अपनी अपनी बातें रखीं और संगठन की मजबूती पर चर्चा की. परिचर्चा में मुखिया पति सुरेंद्र कुमार यादव, गुरारू के पूर्व जिला पार्षद संजू यादव, ललित यादव, रामलखन सिंह यादव, युवा नेता भोला यादव, पूर्व मुखिया रणविजय दास, सुनील कुमार दास, जुम्मन खान, उप मुखिया अमन पाल समेत सैंकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन