घर में आग लगाने के आरोप में एक गिरफ्तार, भेजा जेल

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 15 Jul 2025 8:24 PM

विज्ञापन

पुलिस ने घर में आग लगाने के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया.

विज्ञापन

शेरघाटी.पुलिस ने घर में आग लगाने के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. थानेदार अजीत कुमार ने बताया कि आग लगी कि इस घटना को लेकर 12 दिसंबर 2024 को मुकदमा दर्ज किया गया था. इसका कांड संख्या 602/24 है. उन्होंने कहा कि शेरघाटी थाना द्वारा लंबित कांडों में वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घिरी चक गांव से विरंजन पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उन्होंने कहा कि इस कांड में संयुक्त दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ कर जेल भेज चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन