बोधगया में एसएसबी का पौधारोपण अभियान, 100 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पौधारोपण करते एसएसबी के अधिकारी व जवान | Prabhat Khabar Network
29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बोधगया में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें 100 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन और जागरूकता फैलाना है.
पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा बोधगया स्थित डीवीसी कॉलोनी में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर 29 वाहिनी एसएसबी गया जी के बलकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से विभिन्न प्रजातियों के कुल 100 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया.
स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक लिया भाग
कार्यक्रम में सीमा बल के अधिकारियों व जवानों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों ने भी काफी उत्साहपूर्वक भाग लिया. पौधारोपण के पश्चात बलकर्मियों ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संतुलन, वृक्षारोपण के लाभ तथा रोपे गए पौधों के नियमित संरक्षण एवं देखभाल के महत्व के प्रति जागरूक किया.
पर्यावरण जागरूकता और संवर्धन पर जोर
29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा 'पौधारोपण अभियान-2026' के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है.
एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल पर्यावरण की सुरक्षा करना है, बल्कि आम जनमानस में प्रकृति के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा देना है, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके.
Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










