ePaper

बाइक चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने की पिटाई

Updated at : 08 Jun 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने की पिटाई

गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जयपुर गांव निवासी मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जयपुर गांव निवासी मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है. उसे पूछताछ और जांच के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया. खबर के अनुसार, बनिया गांव के विपिन के घर में शादी थी. सुरेश यादव अपनी बाइक से शादी समारोह में शामिल होने आये थे. इसी दौरान चोर ने मौका पाकर बाइक चुराने की कोशिश की. शक होने पर ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. इसकी जानकारी पाकर गुरुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में आरोपित को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा. प्राथमिक उपचार के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन