लाडू गांव के पास निलाजन नदी पर पुल नहीं, लोग परेशान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jun 2024 7:52 PM
मोहनपुर के लाडू गांव के समीप से गुजरी निलाजन नदी पर पुल नहीं रहने के कारण लोग काफी परेशान हैं. जानकारी के अनुसार, वर्षा ऋतु का आगमन होते ही नदी में पानी का तेज बहाव आने पर संबंधित इलाके के लोगों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट जाता है.
बाराचट्टी. मोहनपुर के लाडू गांव के समीप से गुजरी निलाजन नदी पर पुल नहीं रहने के कारण लोग काफी परेशान हैं. जानकारी के अनुसार, वर्षा ऋतु का आगमन होते ही नदी में पानी का तेज बहाव आने पर संबंधित इलाके के लोगों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट जाता है. लाडू गांव के लोगों का कहना है कि नदी में पानी आ जाने के कारण पड़ोसी प्रखंड बोधगया व जिला मुख्यालय में नहीं जा पाते हैं. ऐसे में उन्हें जिला मुख्यालय जाने के लिए बाराचट्टी होकर जाना पड़ता है. इस कारण समय और पैसे की काफी बर्बादी होती है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर नदी पर पुल बना दिया जाये तो इलाके की एक बड़ी आबादी को आवागमन का लाभ मिल सकेगा. नदी पर पुल निर्माण को लेकर कई दफा आंदोलन चलाया गया. पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों ने वोट बहिष्कार भी किया था, मगर इसका कोई फल नहीं निकला. इस संबंध में लाडू गांव निवासी रवि कुमार ने बताया कि नये सांसद जीतन राम मांझी से काफी उम्मीदें हैं और मानना है कि उनकी अगुवाई में नदी पर पुल का निर्माण होगा. इससे इलाके में विकास की एक नयी गाथा लिखी जायेगी. वहीं पंचायत के मुखिया अजय कुमार शर्मा ने बताया कि संबंधित मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री सह गया सांसद जीतन राम मांझी से मुलाकात कर उनका ध्यान इस दिशा में आकृष्ट कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










