भटिंडा के लंगर में प्रतिदिन नौ हजार तीर्थयात्रियों कर रहे भोजन

Published by : NIRAJ KUMAR Updated At : 10 Sep 2025 6:41 PM

विज्ञापन

सामाजिक संगठनों के साथ-साथ पंजाब के भटिंडा के स्वामी विजय गुप्ता भी पिछले 11 वर्षों से लंगर चला रहे हैं.

विज्ञापन

गया जी. गया जी में चल रहे 17 दिवसीय राजकीय पितृपक्ष मेला महासंगम 2025 में देशभर से आये श्रद्धालुओं की सेवा में सामाजिक संगठनों के साथ-साथ पंजाब के भटिंडा के स्वामी विजय गुप्ता भी पिछले 11 वर्षों से लंगर चला रहे हैं. श्री गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2014 में शुरू इस लंगर में शुरुआती दिनों में 4–6 हजार श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते थे, जबकि इस बार प्रतिदिन 9–10 हजार लोग प्रसाद ले रहे हैं. इसके लिए भटिंडा से 40 कारीगरों की टीम लायी गयी है, ताकि प्रसाद की गुणवत्ता बनी रहे. स्वामी गुप्ता ने कहा कि ईश्वर की इच्छा तक यह सेवा हर साल जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By NIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन