केवाली में बनेगी थाने की नयी बिल्डिंग

Updated at : 07 Oct 2024 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
केवाली में बनेगी थाने की नयी बिल्डिंग

गया न्यूज : रामपुर थाना के पास बनेगा साइबर थाना

विज्ञापन

गया न्यूज : रामपुर थाना के पास बनेगा साइबर थाना

गया.

शहर में स्थित चंदौती व साइबर थाना अस्थायी रूप से दूसरे विभाग की बिल्डिंग में संचालित है. लेकिन, अब जल्द ही इन दोनों थानों के लिए नयी बिल्डिंग बन जायेगी. इस बाबत सोमवार को एसएसपी आशीष भारती ने डीएसपी विधि-व्यवस्था रवि प्रकाश सिंह के साथ गया-पंचानपुर रोड पर केवाली गांव के पास स्थित जिला परिवहन कार्यालय के पास एक बड़े भू-खंड पर चंदौती थाना को बनाने के लिए चिह्नित किया है. इस दौरान बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड के अधिकारी, चंदौती अंचल कार्यालय से कर्मचारी समेत चंदौती थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. वहीं, साइबर थाना फिलहाल गया कॉलेज के पास एक बिल्डिंग में अस्थायी रूप से संचालित है. लेकिन, अब साइबर थाना की नयी बिल्डिंग के लिए रामपुर थाना के बगल में सीआरपीएफ कैंप के पास एक बड़े भू-खंड के रूप में चिह्नित किया गया है. मौके पर मौजूद चंदौती अंचलाधिकारी से भी एसएसपी ने कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया. ट्रैफिक थाना के लिए बिपार्ड के पास एक जमीन की तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन