Gaya News : राजकीय पॉलिटेक्निक में तकनीकी नवाचार की नयी शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
Gaya News : राजकीय पॉलिटेक्निक में तकनीकी नवाचार की नयी शुरुआत

Gaya News : राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा नवनिर्मित प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

गया जी. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा नवनिर्मित प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया गया. इसके साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी सह रीडिंग रूम तथा बास्केटबॉल कोर्ट का भी लोकार्पण किया गया. डिजिटल लाइब्रेरी की संयोजक डॉ मीनाक्षी ने बताया कि छात्र-छात्राएं यहां पाठ्यक्रम से संबंधित ऑनलाइन संसाधनों का लाभ उठा सकेंगे. संस्थान के प्राचार्य डॉ हिरण कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. डीएम ने विभिन्न नवनिर्मित प्रयोगशालाओं का निरीक्षण करते हुए उनके उद्देश्यों की जानकारी ली. प्राचार्य ने बताया कि इन प्रयोगशालाओं से विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी प्राप्त होगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर होंगे. इंटरनेट ऑफ थिंग्स के को-ऑर्डिनेटर प्रो. अभिमन्यु कुमार ने बताया कि संस्थान में आइआइटी पटना के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के अंतर्गत अत्याधुनिक आइओटी लैब की स्थापना की गयी है. इसका उद्देश्य स्मार्ट शहर, स्मार्ट कृषि और औद्योगिक विकास में तकनीकी समाधान को बढ़ावा देना है. इस लैब में आधुनिक सेंसर और कनेक्टिविटी उपकरण लगे हैं जो उद्योगों में आइओटी तकनीकों के अनुप्रयोग के परीक्षण और विकास में सहायक होंगे. कंप्यूटर सेंटर के को-ऑर्डिनेटर प्रो. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि लैब में सी, पायथन, डीबीएमएस, एचटीएमएल, सीएसएस जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे छात्र उद्योगों में बेहतर करियर बना सकते हैं.

थ्रीडी मॉडलिंग और प्रोटोटाइप निर्माण की सुविधा

थ्रीडी प्रिंटिंग लैब के को-ऑर्डिनेटर प्रो. पंकज कुमार ने बताया कि यह नवाचारमूलक पहल छात्रों को थ्रीडी मॉडलिंग, प्रोटोटाइप निर्माण और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देगी. यह लैब शोध आधारित शिक्षा, उद्योग सहयोग, कार्यशालाओं, प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन का मंच भी बनेगी. लैंग्वेज लैब के को-ऑर्डिनेटर प्रो. मुकेश कुमार ने बताया कि यह सुविधा छात्रों को अंग्रेजी एवं अन्य भाषाओं में दक्षता दिलाने में सहायक होगी़ यह लैब भाषायी दक्षता के लिए आवश्यक उपकरणों और डिजिटल संसाधनों से सुसज्जित है, जो उन्हें बोलने, लिखने और समझने की क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा़

खेल सुविधाओं का भी हुआ विस्तार

खेलकूद कोषांग के संयोजक विकास किशोर और डॉ स्वाति वर्मा ने बताया कि संस्थान में जिम, कबड्डी ग्राउंड, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट और बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण किया गया है, जिससे छात्रों को खेल के क्षेत्र में भी बेहतर अवसर मिलेंगे. कैंपस प्रभारी प्रो. विनोद कुमार ने डीएम को संस्थान से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया. इस पर डीएम ने समाधान हेतु उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन