विदेशी शराब के साथ नालंदा का युवक गिरफ्तार

Updated at : 02 May 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
विदेशी शराब के साथ नालंदा का युवक गिरफ्तार

आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित सात नंबर प्लेटफॉर्म के पास विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

गया. आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित सात नंबर प्लेटफॉर्म के पास विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के रहनेवाले राजेश कुमार के रूप में की गयी है. गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज के निर्देश पर आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव के नेतृत्व में एक अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को देख कर युवक भागने लगा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. इस अभियान में उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार,प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा, आरक्षी देवेंद्र प्रसाद ,आरक्षी अमित कुमार व अन्य जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन