20 पीस केन बियर के साथ नालंदा का युवक गिरफ्तार

आरपीएफ की टीम ने गया-कोडरमा रेलखंड पर विशेष अभियान चलाकर केन बियर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.
गया. आरपीएफ की टीम ने गया-कोडरमा रेलखंड पर विशेष अभियान चलाकर केन बियर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के रहनेवाले प्रकाश कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि संदिग्धों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान रेलवे लाइन के किनारे से एक युवक को जाते हुए देखा गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक के पास से 20 पीस केन बियर बरामद किया गया है. गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




