बालू घाट के मुंशी को लगी गोली

ऑटो से उतरने के दौरान पास में रहे हथियार से चली गोली
ऑटो से उतरने के दौरान पास में रहे हथियार से चली गोली
प्रतिनिधि, मोहड़ाप्रखंड इलाके के रेवला में बालू घाट के मुंशी के रूप में कार्य कर रहे एक युवक के जांघ में गोली लग गयी. घटना का कारण युवक की लापरवाही बताया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि सोनू नाम का युवक पांडे बिगहा बालू घाट में मुंशी का कार्य करता है. शनिवार को ऑटो से उतरने के दौरान उसके पास में रहे हथियार से गोली चल गयी और उसके जांघ में लग गयी. बालू घाट के अन्य कर्मचारी आनन-फानन में उसे चारपहिया वाहन से लेकर अस्पताल चले गये. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. स्थानीय चौकीदार ने घटनास्थल का वीडियो बना कर पुलिस अधिकारी को भेजा. इसके बावजूद अतरी पुलिस मामले में कोई जानकारी हासिल नहीं कर सकी है. इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि गोली लगने की जानकारी मिली थी, पर पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही उसे लेकर सब गायब हो गये. गया जिले के कई प्रमुख अस्पतालों से पूछताछ की गयी है. लेकिन, अभी तक घायल युवक का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




