गया-पटना मुख्य मार्ग पर गिरा विशाल बरगद का पेड़, दो बाइक क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Updated:
विज्ञापन
पेड़ गिरने से मोटरसाइकिल दबा, ग्रामीण बचे

वाहन पर गिरा पेड़

Gaya Ji News : गया-पटना मुख्य मार्ग पर चिरैली बाजार में अचानक तेज आंधी और बारिश के कारण एक 100 साल पुराना विशाल बरगद का पेड़ गिर गया. इस घटना में सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है. स्थानीय लोगों ने तुरंत पेड़ हटाकर यातायात सुचारू कराया.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चिरैली बाजार में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के दौरान एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया. घटना में सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. हालांकि आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

100 साल पुराना था बरगद का पेड़

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क किनारे स्थित बरगद का यह पेड़ लगभग 100 वर्ष पुराना था. तेज आंधी और लगातार हो रही बारिश के कारण पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर पड़ा. घटना के समय बाजार में लोगों की आवाजाही बनी हुई थी, लेकिन संयोगवश कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया.

दो मोटरसाइकिलें हुईं पूरी तरह क्षतिग्रस्त

पेड़ गिरने से दुर्गेश कुमार और रितेश कुमार की सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. वाहन मालिकों को इस घटना में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा.

कुछ देर बाधित रहा यातायात

पेड़ गिरने के कारण गया-पटना मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आपसी सहयोग से पेड़ को हटाया गया. इसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका.

लोगों ने राहत की सांस ली

घटना के बाद बाजार में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोगों का कहना था कि यदि घटना के समय सड़क पर अधिक भीड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. पेड़ हटने और यातायात बहाल होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन