बीएमपी-3 में 1086 महिला सिपाहियों की आज पासिंग आउट परेड, प्रशिक्षण के बाद संभालेंगी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेतीं महिला सिपाही

Gaya Ji News : बिहार के बीएमपी-3 परिसर में आज 1086 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड आयोजित की जा रही है. करीब 10 महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद ये महिला सिपाही अब अपने-अपने जिलों में योगदान देने के लिए तैयार हैं. मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव इस महत्वपूर्ण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.

विज्ञापन

Gaya Ji News : बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएमपी-3) परिसर में शुक्रवार को 1086 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड आयोजित होगी. करीब 10 महीने का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी प्रशिक्षु महिला सिपाही दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और इसके बाद अपने-अपने तैनाती वाले जिलों में योगदान देने के लिए रवाना होंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मगध आईजी विकास वैभव होंगे मुख्य अतिथि

बीएमपी-3 परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. समारोह में गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार तथा बीएमपी-3 के समादेष्टा उपेंद्र कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

सुबह 8 बजे से शुरू होगा समारोह

बीएमपी-3 के लेखापाल विजय कुमार ने बताया कि पासिंग आउट परेड एवं दीक्षांत समारोह सुबह 8 बजे शुरू होगा. परेड, सम्मान समारोह और अन्य औपचारिकताओं के बाद कार्यक्रम का समापन लगभग 11 बजे होगा.

करीब 10 महीने तक चला प्रशिक्षण

विजय कुमार ने बताया कि बिहार के विभिन्न जिलों में चयनित 1086 महिला सिपाहियों को पिछले लगभग 10 महीनों से बीएमपी-3 परिसर में पुलिस प्रशिक्षण दिया जा रहा था. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, कानून-व्यवस्था, अनुशासन और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया.

अब अपने-अपने जिलों में देंगी सेवा

पासिंग आउट परेड के बाद सभी प्रशिक्षित महिला सिपाही अपने-अपने आवंटित जिलों में योगदान देंगी. इनके योगदान से राज्य पुलिस बल में महिला कर्मियों की संख्या बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था के साथ-साथ महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में भी पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन